सुकमा, 10 सितंबर 2024/sns/- भू-अभिलेख कार्यालय जिला सुकमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से शुरू की गई वर्षा मापन में अब तक सुकमा तहसील में 1882.3 मिलीमीटर, छिन्दगढ़ तहसील में 992.3 मिलीमीटर, कोण्टा तहसील में 1485.8 मिलीमीटर, गादीरास तहसील में 1177.8 मिलीमीटर, तोंगपाल तहसील में 1038.5 मिलीमीटर, दोरनापाल तहसील में 1826.8 मिलीमीटर और जगरगुण्डा तहसील में 1432.1 वर्षा दर्ज हुई है। इस प्रकार सुकमा जिले में अब तक 1405.0 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इस मानसून सत्र जिले में 1734.5 मिलीमीटर औसत वर्षा संभावित है।
वर्षा प्रतिवेदन के आधार पर 08 सितंबर को सर्वाधिक वर्षा गादीरास तहसील में 46.2 मिलीमीटर, सुकमा तहसील में 44.0 मिलीमीटर, कोण्टा तहसील में 30.5 मिलीमीटर, तोंगपाल तहसील में 27.6 मिलीमीटर, दोरनापाल तहसील में 24.8 मिलीमीटर, छिंदगढ़ तहसील में 23.4 मिलीमीटर , और जगरगुण्डा तहसील में 23.2 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इस प्रकार 31.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।