जगदलपुर, 23 अगस्त 2024/sns/- बस्तर वनमंडल में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 के अनाधिकृत अनुपस्थित रहने के कारण उसकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही वनमंडलाधिकारी (बस्तर वनमंडल) द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग (नियम शाखा) मंत्रालय द्वारा अनाधिकृत अनुपस्थित या कर्तव्य विमुख शासकीय सेवकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के संबंध में निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के तहत् बस्तर वनमंडल जगदलपुर में पदस्थ श्री दीपक क्षत्रिय सहायक ग्रेड-3 काष्ठागार लिपिक सरगीपाल के 12 मई 2023 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण कर्तव्य पर उपस्थित होने हेतु बस्तर वनमंडल द्वारा 06 बार एवं काष्ठागार अधिकारी सरगीपाल के द्वारा 13 बार उपस्थित होने हेतु पत्र जारी किया गया। किंतु कर्तव्य पर उपस्थित नही होने पर उनके विरूद्ध आरोप पत्र जारी किया गया। श्री दीपक क्षत्रिय ने आरोप पत्र का प्रतिउत्तर प्रस्तुत कर समस्त आरोपों को स्पष्ट रूप से स्वीकार करने के कारण वनमंडलाधिकारी (बस्तर वनमंडल) श्री उत्तम गुप्ता के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग परिपत्र 14 मई 2024 द्वारा प्रसारित निर्देश के तहत् श्री दीपक क्षत्रिय, सहायक ग्रेड-3 के अनाधिकृत अनुपस्थिति अवधि 12 मई 2023 से 30 जुलाई 2024 तक कुल 446 दिवस को शासकीय सेवा में व्यवधान मानते हुए उनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई ।
संबंधित खबरें
सोलर होमलाइट से कोंटा के दूरस्थ गांवों के बच्चों में फैलेगा शिक्षा का उजियारा
मुख्यमंत्री श्री साय ने सुकमा के सुदूर अंचल के 50 विद्यार्थियों को सोलर होम लाइट संयंत्र किया वितरित कहा- उज्ज्वल होगा बच्चों का भविष्य, बस्तर का पूर्ण विकास है हमारी प्राथमिकता रायपुर 29 फरवरी 2024/ सरकार की जनता के प्रति संवेदनशीलता हर दिन के कार्यकलापों की बारीकियों में दिखती है। जब सुकमा जिले के कोंटा […]
छत्तीसगढ़ की एआई क्रांति देश के लिए मॉडल बनेगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ की एआई क्रांति देश के लिए मॉडल बनेगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में एआई डाटा सेंटर पार्क का किया शिलान्यास हमारी कोशिश कि रजत जयंती वर्ष के स्थापना दिवस पर डाटा सेंटर पार्क का लोकार्पण भी हो सके : मुख्यमंत्री पूरी परियोजना में एक हजार करोड़ रुपए का होगा […]
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम सोनेसरार की आस्था संकुल संगठन को विज्ञान भवन दिल्ली में आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार से किया गया सम्मानित
राजनांदगांव मार्च 2022। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज दिल्ली के विज्ञान भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री भारत सरकार श्री गिरीराज सिंह द्वारा डोंगरगांव विकासखंड की ग्राम सोनेसरार की आस्था संकुल संगठन को उत्कृष्ट कार्य के लिए आत्मनिर्भर संगठन पुरस्कार- 2022 से सम्मानित किया गया। मंत्री श्री गिरीराज सिंह द्वारा प्रतिक चिन्ह एवं […]