रायपुर 15 अगस्त 2024/sns/- संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर श्री महादेव कावरे ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। संभागायुक्त ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आजादी के इस पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि हमें अंग्रेजों की गुलामी से स्वाधीनता बहुत संघर्षोंे और बलिदानों के बाद मिली है। आजादी किसी देश के मूलभूत विकास के लिए सबसे जरूरी है। अपना देश-अपने लोग-अपनी सरकार और अपने निर्णय ही आजादी के मूलभूत मायने हैं। संभागायुक्त ने कहा कि शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद करा कर विकास के जिस सपने कों संजोया था, उसे पूरा करना हम सब भारतवासियों की जिम्मेदारी है। इस मौके पर श्री कावरे पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने-अपने शासकीय दायित्वों का पूरी क्षमता से निर्वहन करने और जनहित के सभी कामों को समय पर पूरा करने की समझाईश भी दी। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती सरिता तिवारी एवं श्रीमती ज्योति सिंह सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने जैव विविधता के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यक्तियों एवं संस्थाओं को किया पुरस्कृत
रायपुर, 22 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘परिचर्चा एवं पुरस्कार वितरण‘ कार्यक्रम में जैव विविधता, पालतू पशुओं के संरक्षण, जैव सांस्कृतिक विविधता के संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं, व्यक्तियों एवं जैव प्रबंधन समितियों के लिए पुरस्कार […]
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 24 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर 27 दिसम्बर 2022/ एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 3 पद, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद एवं सहायिका के 20 पदों के लिए 10 जनवरी 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद केवल महिलाओं के लिए हैं जिनकी आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सीआईएसएफ स्थापना दिवस की दी शुभकामना
रायपुर, 09 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस (10 मार्च) के अवसर पर बल के सभी वीर जवानों, अधिकारियों तथा समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सीआईएसएफ देश की सुरक्षा व्यवस्था का […]