दुर्ग, 15 अगस्त 2024/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा आगामी नगरपालिकाओं तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 संपन्न कराये जाने हेतु जागव-वोटर जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्य का प्रचार-प्रसार कर फोटोग्राफी संकलित किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने नगर पालिकाओं एवं जनपद पंचायतों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत दुर्ग हेतु उप संचालक पंचायत श्री काव्या जैन को एवं नगर पालिक निगम दुर्ग हेतु उपायुक्त श्री मोहेन्द्र साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् कुम्हारी हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नेतराम चन्द्राकर को, नगर पालिका परिषद् अहिवारा हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सीमा बख्शी एवं सतीश यादव मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत धमधा हेतु श्री ओंकार ठाकुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पाटन हेतु श्री सौरभ वाजपेयी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत उतई हेतु श्री राजेन्द्र नायक मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग हेतु श्री रूपेश कुमार पाण्डेय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धमधा हेतु श्री किरण कौशिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाटन हेतु श्री मुकेश कोठारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। समस्त नोडल अधिकारियों को जाबो कार्यक्रम के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण/तैयारी कार्य का प्रचार-प्रसार करवाने सुनिश्चित करने कहा गया है।
संबंधित खबरें
30 आत्मसमर्पित नक्सलियों को दिया गया राज मिस्त्री का प्रशिक्षण समाज की मुख्य धारा से जोड़ने जिला प्रशासन की अभिनव पहल30 आत्मसमर्पित नक्सलियों को दिया गया राज मिस्त्री का प्रशिक्षण
सुकमा, 01 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए सुनहरे भविष्य की राह तैयार की किया जा रहा है। इसी कड़ी में सुकमा जिले में पुनर्वास केंद्र में निवासरत 30 आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज मिस्त्री का प्रशिक्षण दिया गया। यह पहल कलेक्टर श्री देवेश […]
कंडेक्टर लायसेंस जारी किए जाने हेतु एक दिवसीय शिविर 14 जुलाई को
रायगढ़, जुलाई 2023/ जिला परिवहन कार्यालय द्वारा जनसामान्य की सुविधा के लिए 14 जुलाई 2023 को केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड, रायगढ़ में कंडेक्टर लायसेंस जारी किए जाने हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। आवेदक कंडेक्टर लायसेंस के लिए आवश्यक दस्तावेजों सहित किसी भी लोक सेवा केन्द्र/च्वाईंस सेंटर से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है या […]
नगर सैनिकों की भर्ती हेतु आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 30 मई लिखित परीक्षा 22 जून को
कोरबा, 16 मई 2025/sns/- होमगार्ड विभाग में 1715 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास ड्यूटी) तथा 500 नगर सैनिकों (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वर्ष 2024 में शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा 04 संभागीय केद्रों-रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर में आयोजित की गई थी। जिसमें पात्र कुल 20 हजार 137 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा […]


