कवर्धा, 07 अगस्त 2024/sns/- हरेली पर्व के अवसर पर जनपद पंचायत बोड़ला के ढोलबज्जा ग्राम पंचायत में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के संपूर्णता अभियान तहत जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संपूर्णता अभियान के सभी संकेतकों को संतृप्त करने के लिए संकेतक के अनुसार हितग्राहियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्वसहायता समूह को 15000 रूपए की चक्रीय निधि का चेक वितरण, किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड देकर मिट्टी को पौष्टिक बनाने के लिए उचित फर्टिलाइजर्स के उपयोग की जानकारी दी गई और गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों को मासिक पूरक पोषण आहार का वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति आदेश प्रदान कर पौधा वितरण किया गया एवं जनमन आवास के हितग्राहियों के घर में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ब्लॉक एवं जिला अधिकारी भी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
25 फरवरी को होगी जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक
बीजापुर 22 फरवरी 2022- जिला पंचायत बीजापुर की सामान्य सभा की बैठक आगामी 25 फरवरी 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आहूत की गयी है। उक्त बैठक में वन विभाग, इन्द्रावती टायगर रिर्जव, स्वास्थ्य विभाग, आदिवासी विकास, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, प्रधानमंत्री ग्राम सडक, विद्युत विभाग, क्रेडा, लोक स्वास्थ्य […]
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन 16 अप्रैल तक आमंत्रित
दुर्ग, 02 अप्रैल 2025/ sms/- परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण के खोपली केन्द्र क्र-05 में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती के लिए 02 अप्रैल से 16 अप्रैल 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र समस्त प्रमाण पत्रों सहित कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना […]
उद्योगों के रॉ-मटेरियल गेट एवं मुख्य परिवहन मार्ग में दोनों तरफ डस्ट सफाई कार्य प्रारंभ फ्युजिटिव डस्ट नियंत्रण पर प्रभावी व्यवस्था हेतु डस्ट सफाई के साथ किया जा रहा जल छिड़काव जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में डस्ट नियंत्रण हेतु छ.ग.पर्यावरण संरक्षण मंडल के निर्देश
रायगढ़, दिसम्बर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव गत दिवस अपने एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास के दौरान जिले के औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उद्योगों के रॉ-मटेरियल गेट एवं मुख्य परिवहन मार्ग के दोनों तरफ डस्ट जमाव से परिवहन के दौरान फ्युजिटिव उत्सर्जन होने पर प्रभावी नियंत्रण हेतु […]