कवर्धा, 30 जुलाई 2024/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” में पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व दोनों के सम्मान में शासकीय पालीटेक्निक कबीरधाम में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पाण्डेय, कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि श्री चंद्रप्रकाश, श्री अनिल साहू, एस.डी.ओ. वन विभाग सहसपुर लोहारा एवं ग्राम महाराजपुर के सरपंच श्री मोहन राडेकर, संस्था के प्राचार्य श्री विमल सिंह बिन्द सहित छात्र-छात्राओ, संस्था परिवार के द्वारा वृहद् रूप से पौध रोपण किया गया। सांसद श्री पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना में दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं संस्था परिवार के द्वारा संस्था परिसर में लगभग 200 पौधे लगाए गए साथ ही वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्साहित किया गया। शासकीय पालीटेक्निक के प्राचार्य श्री विमल सिह बिंद के द्वारा आभार व्यक्त कर संस्था परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान द्वारा किए गए वृक्षारोपण की सुरक्षा एवं संरक्षण का आश्वासन दिलाया।
संबंधित खबरें
किर्गिस्तान में हो रहे छात्र संघर्ष में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों ने सीएम साय का जताया आभार
रायपुर। किर्गिस्तान के बिश्केक शहर में हो रहे छात्र संघर्ष में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है। गौरतलब है कि सूचना मिलने पर कल ही सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के मस्तूरी के छात्र विजय और जांजगीर की छात्रा शिवानी से संपर्क कर उनसे फोन पर बात की और […]
मछलीपालन से आत्मनिर्भर बने वंजाम नन्दा
सुकमा, 31 अक्टूबर 2025/sns/- कभी नक्सल प्रभावित और विकास से कोसों दूर माने जाने वाले सुकमा जिले में अब परिवर्तन की नई कहानी लिखी जा रही है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के कुशल नेतृत्व और जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के आदिवासी अंचलों में शासकीय योजनाओं का असर धरातल […]
छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा 19वां नेशनल जैम्बोरी,मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात रायपुर,19 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री तथा छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संघ के संरक्षक श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहाँ उनके निवास कार्यालय में रायपुर लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में, भारत स्काउट्स और […]

