सुकमा, 23 जुलाई 2024/sns/- जिले के अनुभाग कोण्टा अंतर्गत पिछले दो दिवस से लगातार वर्षा होने से आसपास के छोट-बड़े नाला नदी-नालों में जल स्तर में वृद्धि होने के कारण शबरी नदी के जल स्तर में भी वृद्धि होने की सम्भावना है, कलेक्टर श्री हरिस एस. के निर्देशन में कोण्टा में शबरी नदी का जल स्तर वृद्धि होने की स्थिति की सम्भावना के कारण तत्काल प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किये जाने की कार्यवाही की जाएगी। शिफ्टिंग हेतु कोंटा नगर के वार्ड नंबर 14 एवं 15 के प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक भवन कोण्टा, वार्ड नंबर 11,12 एवं 13 के प्रभावित लोगों हेतु डीएवी स्कूल कोण्टा और वार्ड नंबर एक से 10 तक के प्रभावित लोगों के लिए एकलव्य आदर्श विद्यालय कोण्टा में राहत शिविर स्थल का चिन्हांकित किया गया है। जहां पर प्रभावित लोगों को बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर शिफ्ट किया जाएगा। कलेक्टर ने प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सर्व सम्बन्धित अधिकारियों को दिए हैं।
संबंधित खबरें
प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों के परिजनों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बीजापुर दिसम्बर 2024/sns/ कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों के परिजनों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत गाज गिरने से मृत्यु के 1 प्रकरण में मृतक मोटू कुरसम के निकटतम वारिस उनकी पत्नि श्रीमती फगनी […]
राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी
रायपुर, फरवरी 2022 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने बसंत पंचमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने मां शारदा को समर्पित बसंत पंचमी के अवसर पर अपनीशुभेच्छा में कहा है कि प्रदेशवासियों पर मां शारदा की कृपा बनी रहे और छत्तीसगढ़वासी ज्ञान और बुद्धि में भी सदा आगे रहे और छत्तीसगढ़ इसी […]
पुरानी शैली बदलें, पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का निराकरण करें – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पुरानी शैली बदलें, पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का निराकरण करें – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश : पूरी पारदर्शिता से अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने ठोस प्रयास करें मुख्यमंत्री ने अधिकारियों द्वारा आम जनता और स्कूली छात्राओं से […]