सुकमा, 15 जुलाई 2024/sns/- जिले में सोमवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत चक्रीय निधि वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री और वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, संसदीय कार्य, कौशल विकास व सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप तथा सांसद बस्तर लोकसभा क्षेत्र श्री महेश कश्यप, श्री धनीराम बारसे, श्री हूंगाराम मरकाम, सोयम मुक्का सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा मोंगरा स्व सहायता समूह कोर्रापाड़, शीतल स्व सहायता समूह केरलापाल एवं वर्षा महिला स्व सहायता समूह कांजीपानी प्रत्येक समूहों को पन्द्रह-पन्द्रह हजार रूपए चक्रीय निधि राशि का चेक वितरण किया गया। एपीओ जिला पंचायत सुकमा श्री कैलाश कश्यप ने बताया कि जिले में 42 समूहों को 6 लाख 30 हजार की चक्रीय निधि राशि का वितरण किया गया।
संबंधित खबरें
धान उठाव का महाअभियान
जिले में अब तक 12 लाख क्विंटल धान खरीदी कलेक्टर ने युद्ध स्तर पर धान खरीदी करने के दिये निर्देश 9 लाख क्विंटल का डीओ जारी एवं 5 लाख क्विंटल धान का उठाव पूर्णराजनांदगांव, नवम्बर 2022। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में 1 नवम्बर 2022 से धान खरीदी प्रारंभ की गई है। जिले में […]
चौकीदार पद के लिए 04 मार्च को द्वितीय चरण की कौशल परीक्षा आयोजित
जांजगीर-चांपा, फरवरी 2023/ कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय जांजगीर में आकस्मिकता निधि से वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारी चौकीदार के पद हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। द्वितीय चरण हेतु चयनित अभ्यर्थियों को सूचना प्रवेश पत्र रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रेषित किया गया है। द्वितीय चरण का कौशल परीक्षा […]