रायपुर, 30 जून 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक जुलाई ’सी.ए. डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चाटर्ड एकाउंटेंट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाटर्ड एकाउंटेंट किसी भी देश, प्रदेश के औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। चाटर्ड एकाउंटेंट अपनी कुशलता से आर्थिक विकास को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने सभी सी.ए. से छत्तीसगढ़ में वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाने की दिशा में सहयोग की अपील की है।
संबंधित खबरें
’ईंट उठाने वाले हाथों में है अब चाक, नौकरी से बदलेगा पहाड़ी कोरवा का भाग्य’
कोरबा, 13 सितंबर 2024/sns/- पहाड़ी कोरबा सागर कुछ माह पहले तक एक मजदूर ही था। हाथ में कुछ काम नहीं होने की वजह से वह गाँव में एक ठेकेदार के पास जाकर ईंट ढोने का काम किया करता था। इससे उन्हें जी भर के परिश्रम करनी पड़ती थी और पैसे भी कम मिलते थे। घर […]
निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता 01 अक्टूबर 2023 के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक सम्पन्न
दुर्ग 02 जून 2023/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता 01 अक्टूबर 2023 के संबंध में समयबद्ध कार्यक्रम होना है। इस संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनितिक दलों के जिला प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। […]
सरदार वल्लभ भाई पटेल और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में रिकार्ड तोड़ गन्ना रिकवरी दर से गन्ना उत्पादक कृषकों को होगा पिछले वर्ष की तुलना में अधिक लाभ
सरदार वल्लभ भाई पटेल में आज का रिकवरी दर 15 प्रतिशत और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना 13.91 प्रतिशत है जिले में संचालित दोनों शक्कर कारखाना में रिकवरी दर पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर कवर्धा, 01 मार्च 2023। जिले में संचालित भोरमदेव शक्कर कारखाना राम्हेपुर और लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना […]