सुकमा, 01 मार्च 2024/ विगत दिवस को कृषि विज्ञान केन्द्र, सुकमा में शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर के कृषि वैज्ञानिकों डॉ.प्रविंद्र सलाम, कृषि वैज्ञानिक (शस्य विज्ञान), डॉ विकास रामटेके, कृषि वैज्ञानिक(उद्यानिकी), डॉ अनुराग केरकेट्टा,सहायक प्राध्यापक(पादप रोग) द्वारा जनजातीय उपयोजना अंतर्गत संचालित काजू परियोजना के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 68 कृषकों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केन्द के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री एच. एस. तोमर, विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री आरपी कश्यप एवं कार्यक्रम सहायक डॉ. संजय सिंह राठौर ने अपने अपने विषय से संबंधित जानकारी को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में सभी कृषकों को काजू के पौधे वितरित किए गए।



