अंबिकापुर 14 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा 18 फरवरी को सर्वेयर भर्ती परीक्षा पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः15 बजे तक कुल 05 परीक्षा केन्द्रों में एवं अनुरेखक भर्ती परीक्षा अपरान्ह 02ः00 से 04ः15 बजे तक कुल 04 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी। परीक्षा से संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शा.पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर के लिए कृषि विभाग के उप संचालक श्री पीएस दिवान, शास. राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय न्यू बस स्टैण्ड, अम्बिकापुर के लिए उद्यान के उप संचालक श्री अजय सिंह कुशवाहा, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर के लिए जिला योजना सांख्यिकी अधिकारी श्री लव कुमार त्रिपाठी, शासकीय मल्टीपरपज उ.मा.वि. अम्बिकापुर के लिए श्रम विभाग के श्रमपदाधिकारी श्री नितेश विश्वकर्मा और शासकीय कन्या उ.मा.वि. गुरूद्वारा के पास स्कूल रोड अम्बिकापुर के लिए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अनिल खलखो को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उक्त परीक्षा की गोपनीय सामग्री प्रथम पाली प्रातः 08ः00 बजे एवं द्वितीय पाली 12ः30 बजे तक अनिवार्य रूप से प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगें।
संबंधित खबरें
कलेक्टर एकादश 29 रन से विजयी
दुर्ग, जनवरी 2023/गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिनांक 29 जनवरी को परम्परा निभाते हुए 36 वां क्रिकेट मैंच नागरिक एकादश एवं कलेक्टर एकादश में रविशंकर स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। जिसमें श्री महादेव कावरे संभाग आयुक्त, एवं श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा कलेक्टर, दुर्ग के नेतृत्व में कलेक्टर एकादश के खिलाड़ी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री […]
छत्तीसगढ़ के तृतीय लिंग समुदाय में जागा आत्मविश्वास
विशेष लेख न्याय के चार साल छत्तीसगढ़ के तृतीय लिंग समुदाय में जागा आत्मविश्वास रायपुर, 17 दिसम्बर 2022/ भारतीय संविधान धर्म, जाति और लिंग के भेदभाव के बिना सभी के लिए सम्मानपूर्वक जीवन निर्वाह करने का अधिकार सुनिश्चित करता है, लेकिन आजादी के 75 वर्षों बाद भी समाज बहुत सी रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों से मुक्त […]
स्थानीय अवकाश घोषित
अम्बिकापुर 27 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-04 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।जारी आदेशानुसार ढोल ग्यारस (करमा) 25 सितंबर 2023, दशहरा (महानवमी) 23 दिसंबर 2023 तथा दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 13 […]