रायपुर, 13 फरवरी 2024/ राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 107 लाख 17 हजार 280 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 103 लाख 87 हजार 958 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 31 हजार 913 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से 04 फरवरी 2024 तक 144 लाख 92 हजार 96 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
संबंधित खबरें
उरला में पठारीडीह से सिंघानिया चौक तक भारी वाहनों के आने-जाने पर लगी रोक
कलेक्टर डॉ भुरे ने जारी किया आदेश, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भारी वाहन प्रतिबंधितरायपुर, मार्च 2023/ जिला दण्डाधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने उरला इंडस्ट्रीयल एरिया में पठारीडीह से सिंघानिया चौक तक एक माह के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। इस सड़क पर अगले एक महीने तक सुबह […]
कलेक्टर ने बिना अनुमति नलकूप खनन पर लगाई पाबंदी
गर्मी में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने 30 जून तक नलकूप खनन पर रहेगी रोकरायपुर, अप्रैल 2023/ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने रायपुर जिले में 30 जून तक ग्रीष्म ऋतु के दौरान नये नलकूप खनन पर रोक लगा दी है। कलेक्टोरेट से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। चालू गर्मी के मौसम […]
मुख्यमंत्री ने ग्राम पोंड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री ने प्रसूता वार्ड में शिशुवती माता फूलबसिया और संतोषी का हाल चाल जाना और उन्हें फलों की टोकरी, बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र तथा जननी सुरक्षा योजना के तहत 1400 रुपये का चेक प्रदान किया मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स उनीता सिंह की 7 महीने की नन्हीं बच्ची गरिमा को दुलारते […]