अयोध्या

बालाटिकरा एवं मुरतोण्डा स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

सुकमा, 6 फ़रवरी 2024/ मंगलवार को  कृषि विज्ञान केन्द्र,  सुकमा  के  प्रक्षेत्र में छिंदगढ ब्लॉक के  बालाटिकरा एवं सुकमा ब्लॉक के मुरतोण्डा हाई स्कूल की कक्षा 9वीं तथा 10वी के 120 छात्राओं ने स्कूल की अध्यापिकाओ के साथ शैक्षणिक भ्रमण किया।  कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख एच. एस. तोमर ने कृषि विज्ञान केन्द्र  के बारे में जानकारी  देते  हुए प्रक्षेत्र में लगी हुई सरसों,  मक्का फसल के साथ साथ विभिन्न इकाइयों, बीज प्रक्रिया इकाई के बारे  मे विस्तार से जानकारी दी।  डॉ  संजय सिंह राठौर, तकनीकी सहायक,  मत्स्य पालन ने  मछली के जीवन चक्र, मछली पालन के विषय पर  विस्तार से  जानकारी दी। शैक्षणिक भ्रमण को सफल  बनाने  में कृषि विज्ञान केन्द्र के  ज्योतिष कुमार पोटला एवं मनोज कुमार बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *