राजनांदगांव, जनवरी 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। गणतंत्र दिवस के इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस अवसर पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस शुभमय एवं मंगलकारी है। 26 जनवरी को हमारे देश का संविधान लागू हुआ, जिसमें भारतीय नागरिकों की शक्ति निहित है। लोकतंत्र में स्वतंत्र होने पर हमें जो अधिकार मिला हैं उसके अनुरूप हम सभी विधिसम्मत कार्य करते हैं। शासकीय सेवा में होने के कारण हमारी यह स्थिति है कि हम जनहित में उनके अधिकारों के लिए कार्य कर रहे हैं। हमें सिर्फ अपने अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्यों को भी निभाना है। जनसामान्य की ताकत हमारी ताकत है। जनहित में सभी अधिकारी बखूबी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और अपने कर्तव्यों को समझते हुए सभी को आगे बढ़ायें। इस अवसर पर जिला कार्यालय के कर्मचारी द्वारा छोड़ो कल की बातें….., ऐ हमको तेरी कसम…. जैसे देश भक्तिपूर्ण गीत गाये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर एवं परिवहन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जिले में अब तक 561 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर, सितंबर 2022/ जिले में 25 सितंबर 2022 तक 561.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 25 सितंबर 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 711 मिलीमीटर, दरिमा में 427.5 मिमी, लुण्ड्रा में 473.1 मिमी, सीतापुर में 584.8 मिमी, लखनपुर में 573.5 मिमी, उदयपुर में 531.5 मिमी, […]
कानून व्यवस्था बनाए रखने अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें – कलेक्टर
मुंगेली, 10 अप्रैल 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में आगामी महावीर जयंती एवं डॉ. […]
प्राकृतिक आपदाओं के प्रकरण निपटाने और आर्थिक सहायता राशि देने में तहसील महासमुंद रहा सबसे आगे, पिछले 4 माह में 2.5 करोड़ बांटे
महासमुंद मार्च2022/- कलेक्टर जनचौपाल व सिंगल विंडो सेवा के माध्यम से लोग सीधे अपने प्रकरणों की स्थिति जान पा रहे है और निराकरण भी हो रहा है। इसके अलावा आमजन शासन की हितकारी लाभक़ारी सेवा का लाभ उठा पा रहे है। महासमुंद तहसील में प्राराकृतिक आपदा नैसर्गिक विपत्तियों के कारण से मृत होने वाले व्यक्ति के […]