मुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण जांजगीर-चांपा 25 जनवरी 2024/ जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल होंगे। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि का सुबह 8.59 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा। वे प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। प्रातः 9.03 बजे मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन एवं उद्बोधन किया जाएगा। प्रातः 9.20 बजे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विभाग द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रातः 10 बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रातः 10.30 बजे कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
संबंधित खबरें
किसानों का बनेगा डिजिटल फार्मर आईडी, कृषि भूमि का आधार से होगा लिंक
बिलासपुर फरवरी 2025/sns/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति लाने की पहल की जा रही है। एग्री स्टेक परियोजना के तहत् जिले के हर किसान की डिजिटल फॉर्मर आईडी (किसान कार्ड) बनाई जा रही है साथ ही कृषि भूमि को आधार से भी लिंक किया जायेगा। राज्य शासन इसके जरिए किसानों को कृषि योजनाएं […]
सावन मास में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगायी गयी मजिस्टीरियल ड्यूटी
अम्बिकापुर 10 जुलाई 2023/ अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव के द्वारा सावन मास के प्रत्येक सोमवार को देवटिकरा (देवगढ़ धाम) एवं महेशपुर में श्रद्धालुओं की भीड़-भाड़ को दृष्टिगत रखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की मजिस्टीरियल ड्यूटी लगाई गई है। अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी उदयपुर श्री बीआर खांडे को संपूर्ण प्रभार, नायब […]
आर.बी.सी. 6-4
आपदा पीड़ित से 03 परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत जगदलपुर 09 जनवरी 2023/ छ.ग. राजस्व पुस्तक परिपत्र के 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत व्यक्ति के निकटतम वारिसान को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के […]