गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 अक्टूबर 2023/कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय पेण्ड्रा का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य कक्ष, स्टाफ रूम, क्लासरूम, कान्फ्रेंस हॉल, बायोलॉजी लैब, फिजिक्स लैब, केमिस्ट्री लैब, कंप्यूटर लैब सह लाइब्रेरी, फर्नीचर एवं बाथरूम का अवलोकन किया। उन्होने विद्यालय के रख-रखाव, साफ-सफाई, सौदर्यीकरण आदि के लिए प्राचार्य को निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में पार्किंग, मध्यान भोजन के लिए किचन शेड और बाउंड्रीवाल का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराने विद्यालय के प्राचार्य श्री वीके वर्मा को निर्देश दिए। उन्होने विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने समतलीकरण एवं मुख्य द्वार से मुख्य मार्ग तक पहुंच मार्ग भी शीघ्र बनाने कहा। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, संयुक्त कलेक्टर श्री आनंद रूप तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे के शास्त्री उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
धान उठाव में पूरे प्रदेश में बिलासपुर जिला रहा अव्वल
बिलासपुर, 15 फरवरी 2023/खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान उपार्जन का कार्य 31 जनवरी 2023 को पूर्ण होने के बाद जीरो प्रतिशत शार्टेज के साथ पूरे जिले का धान उठाकर बिलासपुर जिले ने प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले में इस वर्ष 138 उपार्जन केन्द्रों में कुल 51,3000.16 मैट्रिक टन धान की खरीदी […]
महिलाओं की भागीदारी अब प्रत्येंक क्षेत्र में – जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति चंद्राकर
मुंगेली मार्च 2022// अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित कृषि उपज मण्डी परिसर में जिला स्तरीय महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर ने भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति चंद्राकर ने अंतर्राष्ट्रीय […]
महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रिपा) के बेहतर क्रियान्वयन हेतु शीघ्र कार्ययोजना तैयार करें – कलेक्टर
निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश रिपा में स्थानीय मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने हेतु लगेगा उत्पादन यूनिट समूह की महिलाओं और स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत कलेक्टर ने ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक मुंगेली, दिसम्बर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित […]