रायपुर, अक्टूबर 2023/कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज अंतरिक्ष ज्ञान अभियान के मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस वैन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्थित स्कूलों में विद्यार्थियों को विज्ञान की अवधारणाओं और देश में चलाए गए विभिन्न अंतरिक्ष अभियान जैसे चन्द्रयान इत्यादि की जानकारी दी जाएगी साथ जिज्ञासा का भी समाधान किया जाएगा। यह वैन 35 दिनों तक प्रदेश के सभी जिलों में जाएगा। आज जे.आर. दानी उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला और जे.एन. पाण्डेय उच्चतर माध्यमिक शाला में इसका प्रदर्शन किया गया। यह अभियान इगनाईटिंग ड्रीम ऑफ यंग माईन्ड के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती, अंतरिक्ष ज्ञान अभियान के को-फाउंडर श्री रत्नेश मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
गौठानों में पहुँचेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट, पशु रोगों की जांच और उपचार की होगी व्यवस्था
पशुधन विकास मंत्री श्री चौबे ने किया अवलोकन रायपुर, 26 जुलाई 2023/ प्रदेश के गौठानों में पशु चिकित्सा और रोगों की जांच की सुविधा और सुदृढ़ होगी। मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से गौठानों मे पशु चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। इसका जल्द शुभारंभ किया जाएगा। पशुधन विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज अपने निवास […]
मुख्यमंत्री ने भारत कोकिला स्वर्गीय सरोजिनी नायडू को उनकी जयंती पर किया नमन
रायपुर, 12 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सुप्रसिद्ध कवयित्री और भारत की पहली महिला राज्यपाल स्वर्गीय श्रीमती सरोजिनी नायडू की 13 फरवरी को जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि श्रीमती सरोजिनी नायडू विश्व भर में भारत कोकिला के नाम से जानी जाती […]
अपर कलेक्टर ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जांजगीर-चांपा, अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिपेक्ष्य मे अकलतरा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मतदान केंद्र, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला, शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला, शासकीय प्राथमिक शाला बम्हनी, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला […]