छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता संपन्न

जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में 260 प्रतिभागियों ने लिया भाग

कवर्धा, 27 सितम्बर 2023। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी महिला खेल प्रतियोगिता आयोजन चारों विकासखंड में किया गया। जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितंबर 2023 को आऊटडोर स्टेडियम कवर्धा में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषी शर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी, प्रभारी खेल अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा आयोजन को सम्पन्न कराया गया। आयोजन में चारों विकासखण्ड से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय में भाग लिया। जिसमें 260 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
महिला खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स (100 मी., 400 मी. दौड़, तवा फेंक), खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कुश्ती, बास्केटबाल, फुटबाल, वेटलिफ्टिंग रस्साकसी खेल का आयोजन किया गया। महिला खेल प्रतियोगिता सहसपुर लोहारा विकासखंड के शा.उ.मा.वि. बाजार चारभांठा में 20 सितबंर, पंडरिया विकासखंड के राजीव गांधी हाई स्कूल मैदान महली में 21 सितंबर, कवर्धा विकासखंड के मिनी स्टेडियम बिरकोना में 22 सितंबर और बोड़ला विकासखंड के इन्द्र प्रस्थ स्टेडियम, बोड़ला में 23 सितंबर को आयोजन किया किया गया। जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में श्री अश्वनी चन्द्राकर, श्री राकेश चन्द्रवंशी, श्रीमती संगीता साहू, श्री आदित्य द्विवेदी, श्री राजेन्द्र वैष्णव, श्री जेवियर एक्का, श्रीमती सुष्मा धु्रव, श्री अविनाश चौहान, श्री चन्द्रिका वर्मा, श्री जयपाल धारगवे, श्री सुरज, श्री साजिद खान, श्री कुमार चन्द्रवंशी, श्री वसीम रजा कुरैशी पी.टी.आई. द्वारा आयोजन को सुचार रूप से सफल कराया गया।

इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

एथलेटिक्स में प्रथम स्थान 100 मीटर दौड़ 9 से 18 आयु वर्ग में प्रथम स्थान अनुराधा बोड़ला, 100 मीटर दौड़ 18 से 35 आयु वर्ग में प्रथम स्थान रामकली कवर्धा, 400 मीटर दौड़ 9 से 18 आयु वर्ग में प्रथम स्थान सतवंतीन कवर्धा, 400 मीटर दौड़ 18 से 35 आयु वर्ग में प्रथम स्थान रामकली कवर्धा, तवाफेंक – 9 से 18 आयु वर्ग में प्रथम स्थान सतवंतीन निषाद कवर्धा, तवाफेंक – 18 से 35 आयु वर्ग में प्रथम स्थान सोनावती कवर्धा ने प्राप्त किया। खो-खो में 9 से 18 आयु वर्ग प्रथम स्थान बोड़ला, 18 से 35 आयु वर्ग प्रथम स्थान कवर्धा, हॉकी में 9 से 18 आयु वर्ग प्रथम स्थान बोड़ला, बैडमिंटन में 9 से 18 आयु वर्ग प्रथम स्थान मंजली पटेल कवर्धा, 18 से 35 मिताली जोशी कवर्धा, व्हॉलीबॉल में 9 से 18 आयु वर्ग प्रथम स्थान कवर्धा, 18 से 35 आयु वर्ग प्रथम स्थान कवर्धा, कुश्ती में 9 से 18 आयु वर्ग 50 किलोग्राम प्रथम स्थान प्रिति यादव कवर्धा, 53 किलोग्राम में सतवंतीन निषाद कवर्धा, 18 से 35 आयु वर्ग प्रथम स्थान 50 किलोग्राम रिंकी रजवाडे़े कवर्धा, 53 किलोग्राम आयु वर्ग में प्रथम स्थान सोनावती कवर्धा, फुटबॉल में 9 से 18 कवर्धा प्रथम, वेटलिफि्ंटग 9 से 18 प्रथम स्थान 40 किलोग्राम सतवंतीन निषाद कवर्धा, 18 से 35 प्रथम स्थान 45 किलोग्राम सरस कवर्धा, 18 से 35 प्रथम स्थान 49 किलोग्राम सोनावती कवर्धा और रसाकसी में 9 से 18 प्रथम स्थान बोड़ला, 18-35 प्रथम स्थान कवर्धा ने प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *