जगदलपुर, 22 सितम्बर 2023/ कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बस्तर द्वारा निविदा जारी कर विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान वीडियोग्राफी कार्य हेतु कैमरा एवं कर्मचारी प्रदान करने हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है। निविदा प्रपत्र कार्यालय से आवेदन प्रस्तुत कर निर्धारित शुल्क एक हजार रुपए नगद भुगतान कर 06 अक्टूबर 2023 समय दोपहर 12 बजे के पूर्व कार्यालयीन दिवस में प्राप्त किये जा सकते है। निविदा की विस्तृत जानकारी बस्तर जिले के आधिकारिक वेबसाइट www.bastar.gov.in में भी अवलोकन किया जा सकता है।
निविदा प्रपत्र बिकी की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2023 समय दोपहर 12 बजे तक, निविदा प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2023 समय दोपहर 03 बजे तक, निविदा प्रपत्र खोलने की तिथि 06 अक्टूबर 2023 समय दोपहर 04 बजे स्थान कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला बस्तर जगदलपुर में निर्धारित है।