अम्बिकापुर 15 सितंबर 2023/ छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर श्री कुंदन कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर कार्यालय के अधीनस्थ 45 लिपिकों का समयमान वेतनमान स्वीकृत किए जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर श्री कुंदन ने सभी को इस हेतु शुभकामनाएं दीं तथा कार्य के प्रति ईमानदार रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने प्रोत्साहित किया। संघ के पदाधिकारियों ने इसी प्रकार अन्य लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण कर समयमान वेतनमान आदेश जारी किए जाने की मांग रखी। संघ के प्रांतीय संरक्षक श्री कौशलेंद्र पांडेय ने कलेक्टर श्री कुंदन के समक्ष परामर्शदात्री समिति की बैठक आहूत करवाए जाने की मांग रखी ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण समय पर किया जा सके, कलेक्टर ने जल्द बैठक आयोजित कराए जाने आश्वस्त किया। इस दौरान संघ के प्रांतीय महामंत्री श्री प्रमोद कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिन्हा, संरक्षक सुधीर कुमार सिन्हा तथा दिलीप सिन्हा, सदस्य हर्षा प्रजापति, हेमवंती, प्रिया सिंह तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
विकासखंड एवं जिला स्तर पर मनाया गया राष्ट्रीय फाईलेरिया दिवस हाथीपांव के 15 मरीजों को दिया गया रोग प्रबंधन प्रशिक्षण
अम्बिकापुर, नवम्बर 2022/ संचालनालय स्वास्थ्य सेवाऐं छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को विकासखंड एवं जिला स्तर पर राष्ट्रीय फाईलेरिया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय बैठक आयोजित कर फाईलेरिया के रोकथाम के बारे में विस्तृत चर्चा की गई एवं […]
मानव श्रृंखला, रैली, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन व निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक
आयुष विभाग द्वारा पीएचसी केराकछार में मतदाता जागरूकता रैली का किया गया आयोजन कोरबा 06 नवंबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन एवं जिला स्वीप नोडल व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मानव श्रृंखला, रैली, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन […]
धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी,प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी
साल दर साल टूटा धान खरीदी का रिकार्ड धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी 25.49 लाख किसानों ने बेचा धान धान खरीदी के एवज में किसानों को 31 हजार 089 करोड़ रूपए का भुगतान कुल […]