अम्बिकापुर 15 सितंबर 2023/ छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर श्री कुंदन कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर कार्यालय के अधीनस्थ 45 लिपिकों का समयमान वेतनमान स्वीकृत किए जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर श्री कुंदन ने सभी को इस हेतु शुभकामनाएं दीं तथा कार्य के प्रति ईमानदार रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने प्रोत्साहित किया। संघ के पदाधिकारियों ने इसी प्रकार अन्य लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण कर समयमान वेतनमान आदेश जारी किए जाने की मांग रखी। संघ के प्रांतीय संरक्षक श्री कौशलेंद्र पांडेय ने कलेक्टर श्री कुंदन के समक्ष परामर्शदात्री समिति की बैठक आहूत करवाए जाने की मांग रखी ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण समय पर किया जा सके, कलेक्टर ने जल्द बैठक आयोजित कराए जाने आश्वस्त किया। इस दौरान संघ के प्रांतीय महामंत्री श्री प्रमोद कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिन्हा, संरक्षक सुधीर कुमार सिन्हा तथा दिलीप सिन्हा, सदस्य हर्षा प्रजापति, हेमवंती, प्रिया सिंह तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रवेश के लिए ट्रायल बिलासपुर में आयोजित
दुर्ग, 25 अप्रैल 2025/sns/- खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ.ग. शासन द्वारा बिलासपुर जिले में संचालित खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस अंतर्गत तीरंदाजी, हॉकी एवं एथलेटिक बालक/बालिका आवासीय खेल अकादमी एवं राज्य शासन द्वारा बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी में सत्र 2025-26 हेतु नवीन खिलाड़ियों के प्रवेश दिया जा रहा है। आवासीय अकादमियों में प्रवेश […]
कलेक्टर ने किया ग्राम चंदली और सांवतपुर में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रिपा) का औचक निरीक्षण
गौठान में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश मुंगेली, नवम्बर 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरुप ग्रामीणों को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले के प्रत्येक विकासखंड में दो-दो गौठान का चिन्हांकन कर रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रिपा) के रूप में विकसित किया जा रहा है। […]
मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम – विष्णु देव साय
रायपुर। कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, उस पार्टी में अभी बिखराव है। पिछले कुछ समय में हजारों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में प्रवेश किया है। उन्हे कैंडिडेट भी नही मिल पा रहे हैं। उसको अलग-अलग जगह कैंडिडेट बनाकर भेजना पड़ रहा है। मुद्दाविहीन है कांग्रेस और निश्चित ही […]