रायपुर, 13 सितम्बर 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि राजभाषा हिन्दी अत्यंत समृद्ध एवं जीवंत भाषा है, इसका स्वरूप समावेशी हैै। इसकी लिपि देवनागरी विश्व की सबसे पुरानी एवं वैज्ञानिक लिपियों में से है। यह निरंतर प्रवाहमान भाषा है। हिन्दी का शब्द भंडार एक तरफ संस्कृत से तो दूसरी तरफ अनेक देशी-विदेशी भाषाओं के शब्दों से समृद्ध हुआ है। उन्होंने कहा है कि हिन्दी के सहज-सरल होने के कारण इसने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। हिन्दी के गुण उसे भाषा के दर्जे से ऊपर एक संस्कृति के रूप में प्रतिष्ठित करतेे हैं। हिन्दी भाषा आज जन-जन की भाषा बन गई है। श्री बघेल ने कहा है कि प्रसिद्ध रचनाकार श्री भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने कहा है कि ‘‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल’’ मतलब मातृभाषा की उन्नति बिना, किसी भी समाज की तरक्की संभव नहीं है। सभी राजभाषा के गौरव और महत्व को और आगे ले जाने के लिए सब संकल्पित भाव से कार्य करें।
संबंधित खबरें
रोजगार मेला : 340 आवेदक हुए शामिल
रायगढ़, 30 मार्च 2022/ भारत सरकार, संकल्प परियोजना अंतर्गत निजी क्षेत्र की रिक्तियों के लिए आज जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ में किया गया। जिसमें कुल 577 रिक्तियों के लिए 10 नियोजकों द्वारा उपस्थित होकर विभिन्न पदों के लिए चयन की कार्यवाही की गई। रोजगार मेला के […]
राज्य सरकार के 4 साल पूरा होने पर 17 दिसम्बर को
मनाया जायेगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवसमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जनता के नाम देंगे संदेशकलेक्टर ने सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने दिए निर्देशबिलासपुर, दिसम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दिन सभी गोठानों, […]
सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण-2023,जिले के सभी विकास खंडो में सर्वे शुरू, अधिकारी- कर्मचारी घर घर पहुँच ले रहे जानकारी
कलेक्टर ने सर्वेक्षण दलों को गंभीरता से काम करने के दिए निर्देश रायपुर 01 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप आज 1अप्रैल से रायपुर जिले के ग्रामीण अंचल में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है।सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के लिए दलों का गठन किया गया है।ये दल गांव के प्रत्येक […]