बलौदाबाजार,13 सितम्बर 2023/प्राकृतिक आपदा से मृत 5 लोगों के निकट परिजनों के लिए 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 11,12 सितम्बर 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में खोरबाहरा पिता महेतरू, निवासी ग्राम सलौनी, तहसील पलारी,गजेन्द्र प्रसाद पाटिल पिता ओंकार पाटिल, निवासी ग्राम देवरी तहसील भाटापारा, फुलबाई पति स्व. विशाल पटेल निवासी ग्राम अमलकुण्डा, तहसील लवन, मीलूराम टंडन पिता हीरालाल टंडन, निवासी ग्राम डोटोपार, तहसील लवन एवं जितेन्द्र वर्मा पिता राजकुमार वर्मा, निवासी ग्राम पैंजनी तहसील लवन शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के सर्पदंश, कुंआ के पानी मे डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
यूडीआईडी कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने चलेगा विशेष अभियान
मुंगेली अक्टूबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में यूडीआईडी कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला कलेक्टोेरेट में आयोजित बैठक में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री ए. पी. गौतम ने बताया कि विकासखण्ड एवं संकुल स्तर पर दिव्यांग बच्चे, जिनके पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं […]
मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप आम लोगों की समस्याएं घर एवं गांवों में पहुंचकर सुनी जा रहीः विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब
शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को मिले लाभ: कलेक्टर डॉ गौरव सिंहरायपुर, 04 सिंतबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। गांवों में ही प्रशासन पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रही है। आरंग ब्लाॅक के ग्राम परसदा में जन […]
खाद्य मंत्री ने छायाचित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन
अंबिकापुर / दिसम्बर 2021/ छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने शुक्रवार को सीतापुर में जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा लगायी गई छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। खाद्य मंत्री ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा […]