बलौदाबाजार,8 सितम्बर 2023/प्राकृतिक आपदा से मृत 7लोगों के निकट परिजनों के लिए 28 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 6 सितम्बर एवं 8 सितम्बर 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में मालती पति स्व. रतिराम निवासी ग्राम अवराई, तहसील कसडोल, अशोक कुमार पिता छेदूराम, निवासी ग्राम मल्दा तहसील कसडोल,निराबाई पति स्व. रामप्यारे निवासी ग्राम हसुवा तहसील टुण्डरा, बोटबाई पति स्व. धीरज सिंह निवासी ग्राम दर्रा म तहसील टुण्डरा,करण दास मानिकपुरी पिता स्व. महेन्द्र दास मानिकपुरी निवासी ग्राम हसुवा,तहसील टुण्डरा,रामबाई पति स्व. दरस राम, निवासी ग्राम अमोदी, तहसील टुण्डरा एवं फुलेश्वरी बाई घृतलहरे पति स्व. भुनेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम खैंदा तहसील लवन शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के नदी, नहर, बांध, कुंआ, तालाब के पानी मे डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
कमिश्नर श्री चुरेन्द्र ने लिया मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा
जगदलपुर / दिसम्बर 2021/संभागायुक्त श्री जीआर चुरेन्द्र ने आज कोपागुड़ा स्थित मंडी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संपूर्ण परिसर में स्वच्छता सहित विभिन्न व्यस्थाओं का जायजा लिया। मंडी में आवक बढ़ाने के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री दिनेश नाग, तहसीलदार श्री पुष्पराज पात्र उपस्थित थे।
खैरागढ़ में 38638 बकायेदार उपभोक्ताओं की काटी बिजली कनेक्शन, कार्यवाही से मचा हड़कंप, 11533 ने मौके पर ही जमा किया 02 करोड़ 10 लाख की बकाया राशि,
खैरागढ़ मार्च 2025/sns/ नवीन जिला खैरागढ-छुईखदान-गंडई में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूली के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। लगभग दो माह में छुईखदान, गंडई एवं खैरागढ़ उपसंभाग के सभी वितरण केन्द्रों में जारी कार्यवाही में 38638 बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किये गये, बिजली […]
जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा के लिए 23 सितम्बर तक पंजीयन
राजनांदगांव, 20 सितम्बर 2024/sns/- नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा के लिए ऑनलाईन पंजीयन की तिथि 23 सितम्बर 2024 तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक पंजीयन करा सकते है।