गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 अगस्त 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में शतप्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत बुधवार को गुरुकुल खेल मैदान पेंड्रारोड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही विकासखंड एवं अनुविभागीय मुख्यालयों और विभिन्न शासकीय संस्थाओं में एक ही दिन में लगभग 50 हजार लोगों ने एक दूसरे के कलाइयों पर राखी बांधे और अपने मताधिकार के प्रयोग का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम राखी तिहार को लक्षित करते हुए राखी के माध्यम से जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया गया। जिला स्तरीय आयोजन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों, समूह की महिलाओं, छात्र-छात्राओं, अधिकारियों-कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों ने एक दूसरे की कलाईयों पर शतप्रतिशत मतदान का राखी बांधे।
संबंधित खबरें
*जिले के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक हुई 19 हजार 295 क्विंटल धान खरीदी*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, नवंबर 2022/खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर विगत 1 नवंबर से धान खरीदी का कार्य चल रहा है। अब तक 19 हजार 295 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान उपार्जन के लिए 18 केंद्र बनाए गए है। जिले में कुल […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
मंत्रिपरिषद के निर्णय दिनांक – 30 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद की बैठक में शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से वेतन के विरूद्ध […]
किसानों के शिकायत के निराकरण हेतु टोल फ्री नंबर जारी
रायगढ़, अगस्त 2022/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत कृषकों के फसल बीमा से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु भारत सरकार द्वारा किसान निवारण पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि किसान अपने फसल बीमा से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर शिकायत […]