बिलासपुर, 22 अगस्त 2023/शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्ग के कर्मचारियों का नियमित लेखा प्रशिक्षण सत्र नवम्बर 2023 से फरवरी 2024 तक शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला में आयोजित होना है। बिलासपुर संभाग के सभी शासकीय कार्यालय प्रमुखों से अपील की गई है कि वे तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के नवम्बर 2023 से फरवरी 2023 तक लेखा प्रशिक्षण सत्र हेतु आवेदन पत्र को शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग, तृतीय तल बिलासपुर को प्रेषित करें। आवेदन पत्र 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक कार्यालयीन समय में प्राप्त किये जाएंगे। पूर्व में आवेदन कर चुके सभी कर्मचारियों को भी प्रवेश हेतु पुनः आवेदन करना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
सियान जतन क्लिनिक का किया जा रहा है आयोजन
भांटागाँव व गुढ़ियारी अस्पतालों में 2 मार्च 2022 को 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध जनों का होगा निःशुल्क ईलाज 28 फरवरी 2022 रायपुर/ रायपुर शहर के 2 शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं में सियान जतन क्लीनिक का आयोजन किया जा रहा है। 2 मार्च 2022 को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,गुढ़ियारी एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,भांटागाँव […]
होली त्योहार में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई
दुर्ग मार्च 2025/sns/ होली त्योहार के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अरिवन्द कुमार एक्का द्वारा अधिकारियों की कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री हरवंश सिंह मिरी अनुविभागीय दण्डाधिकारी दुर्ग (ग्रामीण) को अनुभाग दुर्ग ग्रामीण/शहर अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्र, श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता […]
एक एआरईओ पर भी लापरवाही बरतने पर जारी हुआ कारण बताओं नोटिस
दुर्ग, 19 जनवरी 2022/संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज कृषि विभाग के उप संचालक और पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक को शो काज नोटिस जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने चंदखुरी गौठान की एआरईओ को भी नोटिस जारी किया। कल ही संभागायुक्त ने चंदखुरी गौठान का निरीक्षण किया था और वहां पर उन्होंने पाया कि […]