कवर्धा, 11 अगस्त 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर जिला मुख्यालय कवर्धा के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण कर करेंगे। श्री अकबर परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों का सम्मानित किया जाएगा। समारोह में पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथि प्रस्थान करेंगे। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राष्ट्रीय पर्व के आयोजन की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए अलग-अलग दायित्व सौपा है।
संबंधित खबरें
कोरोना मरीजों की सहायता के लिए 24 घंटे संचालित है जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम
कंट्रोल रूम के दूरभाष- 07712445785, 7880100331, 7880100332 से मिल रही है मदद और पूरी जानकारी डॉक्टर, काउंसलर कोरोना मरीजों से बात कर बढ़ा रहे हैं हौसला रायपुर। कोरोना प्रभावित हर मरीज को तत्काल सहायता सुलभ कराने रायपुर जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में […]
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नैमेड़ में संपन्न हुआ विशेष ग्राम सभा
बीजापुर नवंबर 2024/sns/भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस मनाया गया एवं ग्राम पंचायत में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत संविधान के प्रस्तावना, अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार पेसा अधिनियम के तहत प्रशिक्षण में बताया गया कि पेसा अधिनियम के तहत लोगों की परंपराओं और रीति रिवाज तथा उनके […]
मुख्यमंत्री 12 और 13 सितम्बर को लेंगे कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस
रायपुर, 11 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 और 13 सितम्बर को राजधानी रायपुर में कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस लेंगे। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस के पहले दिन मुख्यमंत्री 12 सितम्बर को जिलों के कलेक्टर और संभाग के कमिश्नर से राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और […]