अम्बिकापुर 10 अगस्त 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग में लाये जाने वाले आवश्यक सामग्री की दर निर्धारण समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार ने बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सामग्री दरों के निर्धारण के सम्बंध में चर्चा की। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री टी सी अग्रवाल ने दरों के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से श्री आलोक दुबे एवं श्री अभिषेक शर्मा, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से श्री हेमन्त तिवारी,आम आदमी पार्टी श्री राजेन्द्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी से श्री प्रकाश किस्पोट्टा सहित अन्य राजनीतिक दल के प्रतिनिधि सहित सम्बन्धित अधिकार उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
70 सिटी बस फिर से दौडे़गी सड़कों पर
-सिटी बस के माध्यम से पब्लिक ट्रांसपोर्ट को दिया जाएगा बढ़ावा ताकि इंधन खपत और वायु प्रदुषण जैसे नकरात्मक प्रभाव हो कम: परिवहन मंत्री-16 रूटों पर चलेगी सिटी बस-सिटी बसों के लिए स्टार्टिंग पाईंट होगा रेल्वे स्टेशन-रूट चार्ट की रिमैपिंग और सीमा में बदलाव किया गया, जिसके लिए परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने अपनी […]
अतिथि शिक्षक पी.जी.टी. व्याख्याता पद हेतु वॉक इन इंटरव्यू की आज
जांजगीर-चांपा, जून 2022/ कलेक्टर/अध्यक्ष, जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति जांजगीर- अंतर्गत जिले में संचालित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पलाड़ीखुर्द विकासखंड सक्ती में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अस्थायी रूप से सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर शाला संचालन हेतु अतिथि शिक्षक (पी.जी.टी.) व्याख्याता पद, की पूर्ति हेतु विज्ञप्ति जारी कर आवेदन […]


