छत्तीसगढ़

आत्मानंद स्कूल के बच्चों को पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियों की दी गई जानकारी

मुंगेली 20 जुलाई 2023// विश्व जुनोसिस दिवस के तहत कुत्तों में एण्टीरैबीज का टीकाकरण करने व पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले बीमारियों की जानकारी देने जिले में 23 जुलाई तक जुनोसिस पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा के विद्यार्थियों को गत दिवस पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियों के संबंध में जानकारी दी गई।
पशु चिकित्सा सेवाएं के उपसंचालक डाॅ. आर. एम. त्रिपाठी ने बताया कि विश्व में 166 प्रकार की विभिन्न बीमारियां पशुओं से मनुष्यों में फैलती है, जिनमें रैबीज, बर्ड फ्लू, स्वाईन फ्लू सहित अन्य बीमारियां शामिल है। साथ ही इन बीमारियों के कारण, उपचार व बचाव हेतु टीकाकरण और कच्चा अण्डा, अधपका मांस व कच्चा दूध का सेवन करने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य डाॅ. आई. पी. यादव, व्याख्यातागण, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *