बलौदाबाजार,6 नवम्बर 2025/sns/-महानिदेशक प्रशिक्षण कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के तहत शासकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्था सकरी बलौदाबाजार में शिक्षुता प्रशिक्षण अधिनियम 1961 के अंतर्गत आगामी 10 नवम्बर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का आयोजन सुबह 10.30 बजे से होगा। शासकीय एवं निजी आईटीआई से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं आवश्यक अभिलेखों और दस्तावेजों के साथ शामिल होकर इस अवसर का लाभ ले सकते है।


