मुंगेली, जुलाई 2023// मानसून वर्षा के दौरान विभिन्न स्त्रोतों के उपयोग में लाये जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता की शिकायतों के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले ने पेयजल की गुणवत्ता परिवर्तन के संबंध में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं परीक्षण हेतु जिला स्तर पर नगरीय निकाय क्षेत्र के लिए मुख्य नगर पालिका एवं नगर पंचायत अधिकारी को प्रभारी अधिकारी तथा तकनीकी सहायक/उप अभियंता को सचिव, जल शाखा प्रभारी और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला प्रयोगशाला के केमिस्ट को समिति का सदस्य नियुक्त किया है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संभाग मुंगेली के कार्यपालन अभियंता को प्रभारी अधिकारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सचिव, तकनीकी सहायक/उप अभियंता और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला प्रयोगशाला के केमिस्ट को समिति का सदस्य नियुक्त किया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग को दिलाई वैश्विक पहचान: स्वस्थ जीवन के लिए योग को बनाएं दिनचर्या का अभिन्न अंग – मुख्यमंत्री श्री साय नालंदा परिसर सहित 108 करोड़ रुपये के कार्यों का मुख्यमंत्री ने […]
नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले दम्पतियों को कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने दी शुभकामनाएं
सुखमय जीवन के संकल्प के साथ 146 वर-वधुओं के जोड़ें ने लिए फेरे कटघोरा के अग्रसेन भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन कोरबा 31 मार्च 2025/sms/- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज जिले के कटघोरा विकासखण्ड के अग्रसेन भवन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजनांतर्गत आज 146 वर-वधू के […]
सभी राजस्व प्रकरणों को ई-कोर्ट में पंजीबद्ध कर समय सीमा में निराकरण करें – कमिश्नर श्री अलंग
मुंगेली मार्च 2022// बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर श्री संजय अलंग ने आज जनपद पंचायत पथरिया के सभाकक्ष में जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों का सीधा संबंध किसानांे से होता है। किसानों की अधिकांश समस्याएं नामांतरण, बटवारा और सीमांकन, की होती है। उन्हांेने […]