सारंगढ़-बिलाईगढ़, जून 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने आगामी कृषि कार्यों के लिए मानसून के पूर्व की तैयारियाँ, बीज की उपलब्धता, रासायनिक ऊर्वरक और वर्मी खाद की उपलब्धता एवं भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से आगामी नवंबर-दिसंबर में खरीफ फसल के धान खरीदी की पूर्व तैयारियों और धान खरीदी केन्द्रों के समतलीकरण के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मितान योजना, धान खरीदी केन्द्रों में धान भंडारण की व्यवस्था, सोसायटी के कार्य विवरण एवं समस्याएं, राशन कार्ड, रकबा वेरिफिकेशन, गिरदावरी, बफर लिमिट, भंडारण क्षमता, खरीदी केन्द्रों का चिन्हांकन, बारदाने की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में खाद्य अधिकारी, कृषि विभाग एवं सहकारी बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
रायगढ़, 28 अगस्त 2025/sns/- अनुविभाग खरसिया अंतर्गत दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पश्चात राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के वारिसानों को एसडीएम खरसिया द्वारा 25-25 हजार रुपए की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। इनमें तहसील खरसिया ग्राम-बोतल्दा के मृतक चंद्रभान पटैल एवं सिद्धेश्वर दास वैष्णव के वारिसानों को […]
कलेक्टर ने की नगर निगम के कामकाज की समीक्षा
शहर को साफ सुथरा बनाने चलाया जाए अभियानबिलासपुर जनवरी 2025/sns/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज नगर निगम के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। निगम क्षेत्र में कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों का वेतन हर हाल में महीने की पांच तारीख तक […]
विधानसभा क्षेत्र सीतापुर में निर्माण कार्यों के लिए मिली 279 लाख रूपए की स्वीकृति
अम्बिकापुर, जुलाई 2022/ छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की मांग पर विधानसभा क्षेत्र सीतापुर में विभिन्न मांग और निर्माण कार्य हेतु 279.06 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सीतापुर के अंतर्गत नगरीय निकायों में […]