मुंगेली 12 जून 2023// प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित जनदर्शन कक्ष में आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन 13 व 20 जून को मनियारी सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. के निर्देशानुसार ई.व्ही.एम मशीनों का प्रथम लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य 16 जून से 23 जून तक जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित जनदर्शन कक्ष में निर्धारित किया गया है। जिसे ध्यान में रखते हुए कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन 13 व 20 जून को मनियारी सभाकक्ष में किया जाएगा।
संबंधित खबरें
शासकीय वस्त्र प्रदाय योजना से जिले के हुनरमंद बुनकरों को हो रही अतिरिक्त आय
राजनांदगांव , नवम्बर 2021। छत्तीसगढ़ में कृषि के बाद आय अर्जित करने का दूसरा प्रमुख क्षेत्र हाथकरघा वस्त्र उत्पादन है। समिति से जुड़े बुनकरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा शासकीय वस्त्र प्रदाय योजनांतर्गत उनके रोजगार का अतिरिक्त जरिया बनाया गया है। जिसके अंतर्गत शासकीय विभागों एवं उपक्रमों को लगने वस्त्रों का उत्पादन […]
बलौदाबाजार : जन चौपाल में दिव्यांग पंचूराम को मिला तत्काल ट्राई सायकल
आज जन चौपाल में सिमगा विकासखंड अंर्तगत ग्राम पंचायत लावर निवासी 32 वर्षीय आवेदक दिव्यांग पंचू राम चक्रधारी को तत्काल ट्राई सायकल प्रदान कर राहत दी गईं है। उन्होंने कलेक्टर सुनील कुमार जैन को आज साप्ताहिक जन चौपाल में ट्राई सायकल हेतु आवेदन किया। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल 10 मिनट के भीतर आवश्यक कार्रवाई […]
गोधन न्याय योजना को अन्य राज्यों के सरकारें भी अपनाने को है आतुर
बलौदाबाजार, मई 2022/ राजीव गांधी किसान न्याय योजना,राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहंुचे छ.ग.स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार के साढ़े 3 साल के उपलब्धियों को गिनाया। स्थानीय सर्किट हाउस में मिडिया प्रतिनिधियों से रूबरू […]