जांजगीर-चांपा 09 जून 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले की तहसील बलौदा के ग्राम पुरेना (खैजा) निवासी श्री रामप्रसाद रात्रे की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सावित्री बाई रात्रे और तहसील बम्हनीडीह के ग्राम सेमरिया निवासी श्रीमती भगवती कश्यप की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पुत्री श्रीमती फिरतीन बाई वर्मा को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
संबंधित खबरें
17 से 27 जनवरी तक आयोजित प्रशिक्षण में 27 लोगों ने लिया प्रशिक्षण
धमतरी / जनवरी 2022/ बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में 17 से 27 जनवरी तक फास्ट फुड स्टॉल उद्यमी का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान भेल-पुरी, दही-पुरी, सेव-पुरी, पुलाव, गुपचुप, इडली, दोसा, फ्राई राइस, चाऊमिन, पाव भाजी, मोमोस, मुंचुरियन, सलोनी, समोसा, कचौड़ी, आलू गुंडा, प्याज पकौड़ा, दही बड़ा, मुंगेड़ी बड़ा, लड्डू के साथ-साथ आचर, पापड़ […]
माननीय राज्यपाल गुजरात का छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम
दुर्ग , नवंबर 2021/श्री आचार्य देवव्रत, माननीय राज्यपाल गुजरात का छत्तीसगढ़ प्रवास कार्यक्रम दिनांक 27 से 30 नवंबर 2021 को सुनिश्चित है। दुर्ग जिले के प्रभाव अवधि में वो दुर्ग-भिलाई एवं धौराभाठा विकासखंड धमधा का भ्रमण करेंगे। माननीय राज्यपाल 27 तारीख को 17ः30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहा से कार द्वारा भिलाई प्रवास के लिए […]
मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
रायपुर, 09 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने श्री सोहन पोटाई के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की […]

