जगदलपुर 25 मई 2023/ झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कमिश्नर एवं कलेक्टर कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, सुरक्षा बल के जवान एवं विगत वर्षों से लेकर वर्तमान तक नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इसके साथ ही राज्य में अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने व राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने का संकल्प लिया गया।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्री देव ने किया प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य नए कार्य विभाजन
मुंगेली, सितम्बर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत, संयुक्त कलेक्टर, और डिप्टी कलेक्टरों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश को अधिक्रमित करते हुए नए कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। जारी कार्य विभाजन आदेश के तहत श्री तीर्थराज अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं अपर […]
जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए राजस्व और पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें – कलेक्टर
राजनांदगांव मार्च 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि राजस्व और पुलिस प्रशासन को अधिकार प्राप्त होते है। जिसका उपयोग शांति और सुरक्षा के लिए किया जाना चाहिए। इन […]
हमारी कोशिश गांव-शहर के साथ वनांचलों के विद्यार्थियों को भी मिले शिक्षा के समान अवसर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने प्रतिभा सम्मान समारोह में बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के खाते में डेढ़-डेढ़ लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित मुख्यमंत्री का मेधावी छात्र-छात्राओं का हेलीकॉप्टर से जॉय राइडिंग कराने का फैसला देश के लिए अनुकरणीय पहल : स्कूल शिक्षा मंत्री रायपुर, 10 […]