रायपुर, मई 2023/ डिप्लोमा इन एग्रीक्लचर एक्सटेंशन सर्विसेस फॉर इनपुट डिलरर्स पाठ्यक्रम का शुभारंभ श्री जी.के. निर्माम संचालक समिति की अध्यक्षता एवं श्री आर.के. कश्यप उप संचालक कृषि की उपस्थिति में कार्यालय उप संचालक कृषि के सभागार में आज किया गया।जिसमें 40 इनपुट डिलरर्स प्रतिभागी उपस्थित रहे। श्री जी.के. निर्माम द्वारा बताया गया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए समस्त इनपुट डिलरर्स यथा बीज, पौध संरक्षण, उर्वरक विक्रेताओं को खेतों में बुवाई हेतु वास्तविक अनुसंशित बीज मात्रा,उर्वरक का उपयोग एवं मौसम अनुसार सही किस्म का चुनाव, मौसम परिस्थिति अनुसार कीट व्याधि लगने पर अनुशंसित मात्रा में पौध सरंक्षण औषधि एवं उर्वरक का प्रयोग की जानकारी होने ही चाहिए। जिससे कृषक भाईयों को सही ज्ञान प्राप्त होने पर उनके फसल एवं आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। पाठ्यक्रम का संचालन मैनेज हैदराबाद द्वारा की जाती है एवं पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर समस्त प्रतिभागी इनपुट डिलरर्स को मैनेज हैदराबाद द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। यह पाठ्यक्रम 48 सप्ताह संचालित कर एक वर्ष में पूर्ण किया जावेगा।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से बाल पर्यावरण मित्र और लिटिल योग गुरु आदित्य राजे ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री साय ने आदित्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी योग और पर्यावरण के क्षेत्र में सबसे कम उम्र के पीएचडी धारक के रूप में छत्तीसगढ़ के आदित्य राजे का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज रायपुर, 24 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में बाल […]
साप्ताहिक बाजार पुसपाल में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी
सुकमा मार्च 2022/ आज सुकमा जिला के छिंदगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पुसपाल के साप्ताहिक हाट बाजार में जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर के माध्यम से जनकल्याणकारी शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे श्री नरसिंह पुजारी ने आम जन तक शासन की योजनाओं और […]
मुख्यमंत्री ने विजय दिवस पर वीर जवानों को किया नमन
रायपुर, 15 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी के निर्देशन और फील्ड […]