रायपुर, 15 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी के निर्देशन और फील्ड मॉर्शल मॉनेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय सेना ने शौर्य और बलिदान की सर्वाेच्च परम्परा का निर्वाह करते हुए अदम्य साहस दिखाया। युद्ध में 16 दिसम्बर के दिन भारतीय जवानों की जीत हुई और पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। इसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान के विभाजन से विश्व पटल पर एक नए देश बांग्लादेश का उदय हुआ। यह श्रीमती इंदिरा गांधी जी के दृढ़ निश्चय और पराक्रमी नेतृत्व का कमाल था। इंदिरा जी न डरीं, न सैनिकों का हौसला कम होने दिया। इस जीत ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया। देश सदा इन वीर सपूतों का ऋणी रहेगा।
संबंधित खबरें
उप निर्वाचन व्यय मानिटरिंग हेतु स्थैतिक निगरानी दल का गठन
राजनांदगांव मार्च 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने विधानसभा क्षेत्र-73 खैरागढ़ के उप निर्वाचन के लिए निर्वाचन व्यय मानिटरिंग के लिए स्थैतिक निगरानी दल का गठन किया है। स्थैतिक निगरानी दल विधानसभा क्षेत्र-73 खैरागढ़ में उप निर्वाचन के दौरान अलग-अलग स्थानों पर चेकपोस्ट का निर्माण कर निगरानी करेंगे। यह दल […]
पंडित शंभूनाथ मिश्रा शिखर सम्मान में 14 विभूति हुई सम्मानित
पंडित शंभूनाथ मिश्रा शिखर सम्मान में 14 विभूति हुई सम्मानित रायपुर । पंडित शंभूनाथ मिश्रा शिखर सम्मान 2025 के तहत इस बार पत्रकारिता , खेल , समाज सेवा , पुलिस शिक्षा और कला क्षेत्र के 14 गौरव का सम्मान किया गया । कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा , विधायक सुनील सोनी , छत्तीसगढ़ अग्रवाल महासभा के […]
नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पर प्रशासन की दबिश, मौके पर मिले कुल 7.86 लाख कीमत के सोयाबीन, वनस्पति तेल सहित मिश्रित घी को किया गया सीज
नमूनों को जांच हेतु भेजा गया राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर अम्बिकापुर, अप्रैल 2024/ जिले में प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पर दबिश दी और कुल 7.86 लाख कीमत के सोयाबीन, वनस्पति तेल सहित मिश्रित घी को सीज किया है। मुख्य डाक घर के पास, गोयल […]