रायपुर, अप्रैल 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 10 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2023 हेतु चयनित समस्त आवेदकों की यात्रा की पहली किश्त राशि जमा करने के अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी गई है। जमा राशि की पेय स्लिप, मेडिकल सर्टिफिकेट, हज आवेदन फॉर्म मय सहपत्र और पासपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथ को बढ़ाकर 18 अप्रैल 2023 निर्धारित किया गया है। मोहम्मद असलम खान ने बताया कि राज्य के चयनित हज यात्री निर्धारित अवधि में यात्रा की पहल किश्त और दस्तावेज जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर श्रीमती साहू ने पसान प्रवास के दौरान स्वास्थ्य केंद्र, उप तहसील एवं अस्थाई रोपणी का किया निरीक्षण
कोरबा मार्च 2022/कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने पसान प्रवास के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप तहसील और अस्थाई रोपणी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के दौरान अस्पताल में इलाज कराने आई महिलाओं से बात की तथा अस्पताल में मिलने वाली इलाज की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीएमएचओ डॉ बोडे ने […]
धान खरीदी ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को राहत
सुकमा, नवंबर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर्व की शुरुआत के साथ किसानों में उत्साह का माहौल है। धान खरीदी की प्रक्रिया को सुचारू और समयबद्ध बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से आनलाईन टोकन व्यवस्था की भी की गई है। इस प्रणाली से किसानों का समय बच रहा […]
गौठान के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है महिलाएं,वर्मी कंपोस्ट बेचकर कमाएं 3 लाख रुपये
बलौदाबाजार,31 मई 2023/ प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से गौठानों में ग्रामीण महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियां संचालित कर स्वालंबन की राह पर अग्रसर हो रही हैं। कभी महिलाओं का दूसरे के खेतों में रोजी-मजदूरी और कई महिलाएं तो घर पर ही चूल्हा-चौका में उनका समय […]