मुंगेली, मार्च 2023// जिले में छ.ग. सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुपरवाईजर एवं मास्टर ट्रेनर की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में 01 अप्रैल से सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण किया जाना है। सर्वेक्षण का उद्देश्य विगत वर्षों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनसामान्य के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आकलन कर प्राप्त डाटा का भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा नई योजनाओं के निर्माण हेतु उपयोग किया जाना है। जिले में निवासरत ग्रामीण परिवारों का सर्वेक्षण कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना है, अतः इस हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत हेतु 01 प्रगणक दल का गठन, जिसमें 01 महिला सदस्य एवं 01 पुरूष सदस्य शामिल हों। ऐसे ग्राम पंचायत जहां परिवारों की संख्या अधिक हो वहां आवश्यकतानुसार एक से अधिक प्रगणक दलों का गठन भी किया जा सकता है। प्रगणकों को प्रशिक्षण के दौरान एस.ई.सी.सी 2011 की सूची, प्रधानमंत्री आवास स्थाई प्रतिक्षा सूची, आवास प्लस सूची, राशनकार्डधारी परिवारों की सूची, धान विक्रय का किसान पंजीयन सूची एवं मनरेगा जाबकार्ड सूची प्रदानय की जाए। ग्राम पंचायत में नियुक्त प्रगणकों की संख्या के आधार पर आवश्यक संख्या में सूचियां पहले से ही तैयार कर ली जाए। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
बस्तर दशहरा के रथ निर्माण कारीगरों की सभी व्यवस्था करें सुनिश्चित – कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.
कलेक्टर ने रथ निर्माण की गतिविधियों का लिया जायजाजगदलपुर, 05 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि बस्तर दशहरा के रथ निर्माण में लगे ग्रामीण कारीगरों की सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुँचे उन्होंने दशहरा समिति के अधिकारियों को रथ निर्माण के आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के […]
विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर द्वारा सहायक ग्रेड-3 का दावा आपत्ति 21जून तक
दन्तेवाड़ा, जून 2022 विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग जगदलपुर द्वारा सहायक ग्रेड 03 का लिखित परीक्षा एवं कौशल परीक्षा उपरांत वरियता सूची जारी किया गया है। प्राप्त वरीयता सूची के अनुसार 01 पद के विरुद्ध 03 के मान से अभ्यर्थियों का 07 जून 2022 से 08 जून 2022 तक दस्तावेजो का सत्यापन […]
कलेक्टर श्री भोसकर ने सीतापुर और मैनपाट विकासखंड के स्कूलों का किया दौरा, कलेक्टर के लगातार दौरे से स्कूलों में आ रहा सकारात्मक सुधार
छात्र डेविड के साथ खेल कैरम, सहायक शिक्षिका के बेहतर शिक्षण को देख की सराहना, जामकानी स्कूल में बच्चों के साथ किया भोजन, उप स्वास्थ्य केंद्रों का भी किया निरीक्षण अम्बिकापुर 16 अक्टूबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने बुधवार को सीतापुर और मैनपाट विकासखंड के स्कूलों का दौरा किया। कलेक्टर के लगातार स्कूल के […]