छत्तीसगढ़

सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के लिए समीक्षा बैठक

01 से 30 अप्रैल के मध्य किया जाएगा सर्वेक्षण कार्य
जगदलपुर, 24 मार्च 2023/ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के लिए जिला स्तर पर आवश्यक तैयारी हेतु कलेक्टर श्री चंदन कुमार के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे ने जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी व परियोजना अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जिला योजना एवं सांख्यिकी, खाद्य नियंत्रक, जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी पंचायत, मनरेगा, पंचायत के उप संचालक व पंचायत निरीक्षक, चिप्स और एनआईसी के अधिकारी को उनके दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य 01 से 30 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक प्रगणक दल का गठन करने तथा सर्वेक्षण कार्य हेतु प्रगणकों को प्रशिक्षण देने के संबंध में भी चर्चा किया गया। सर्वेक्षण कार्य एसईसीसी 2011 की सूची, प्रधानमंत्री आवास स्थाई प्रतीक्षा सूची, आवास प्लस सूची, राशन कार्डधारी परिवारों की सूची, धान विक्रय का किसान पंजीयन सूची एवं मनरेगा जॉब कार्ड सूची को  आधार बनाकर किया जाएगा।
सीईओ जिला पंचायत ने सर्वेक्षण कार्य में राजस्व के पटवारी भी प्रगणकों को आवश्यक सहयोग देने के निर्देश दिए। प्रगणकों के नोडल अधिकारी के लिए ग्रामीण सचिवालय के अधिकारियों को रखा जाना प्रस्तावित किया गया। उन्होंने सर्वेक्षण हेतु सुपरवाइजर-सहायक सुपरवाइजर की जानकारी जनपदवार बनाने के निर्देश दिए। सर्वेक्षण कार्य हेतु प्रशिक्षण जिला स्तर पर 27 मार्च को दिया जाएगा। इसके उपरांत ब्लाक स्तर प्रगणकों का भी प्रशिक्षण किया जाएगा। प्रशिक्षण केंद्र में इंटरनेट की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। जिला स्तर पर ट्रबल शूटर और तकनीकी सहायता के लिए भी नोडल अधिकारी के साथ-साथ संपर्क नंबर भी जारी करने के निर्देश दिए।
सर्वेक्षण कार्य मोबाईल एप्प के माध्यम से किया जाएगा। किंतु सर्वेक्षण प्रपत्र में भी जानकारी संधारित किया जाना है। सर्वेक्षण में घर के मुखिया का मकान के सामने, फोटो, शौचालय व आधार कार्ड का भी फोटो अपलोड करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। राशन कार्ड को सर्वेक्षण का आधार बनाया जा रहा है। जिनका राशन कार्ड नहीं होने की स्थिति में जनपद द्वारा जानकारी दिया जाएगा। सभी परिवार का सर्वे किया जाना है, सर्वे कार्य से किसी भी ग्रामीण की जानकारी नहीं छूटे इसकी सुनिश्चिता करना है। ग्राम में सर्वे पुरा होने के उपरांत ग्राम सभा का अनुमोदन लिया जाएगा। जनपद के अधिकारियों को इस कार्य सुनिश्चित करवाने को कहा। साथ ही सर्वेक्षण की एक सूची जनपद स्तर पर भी रखने के निर्देश दिए गए। सर्वेक्षण कार्य हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसी प्रकार जनपद स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाया जाए। इसमें तकनीकी व प्रशासनिक दल को रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *