कवर्धा, 20 मार्च 2023। भोरमदेव महोत्सव में आए सभी अतिथियों का विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के विशेष आभूषण बिरनमाला (स्वर्णमाला) से स्वागत और अभिनंदन हुआ। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने भोरमदेव महोत्सव में आए सभी अतिथियों का आदिवासी संस्कृति बिरनमाला (स्वर्णमाला) से स्वागत किया। बैगा समाज के श्री इतवारी मछिया ने बताया कि सोने की तरह चमकने वाली यह माला वस्तुतः घास से बनती है। यह बैगा आदिवासियों का एक प्रिय गहना है। जिसे खिरसाली नाम के पेड़ के तने और सुताखंड और मुंजा घास के रेशों से बनाया जाता है। आमतौर पर माला को गूंथने के लिए मुंजा घास का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है, क्योंकि यह बहुतायत में होती है। यह अक्टूबर-नवंबर माह में उगती है। पहले खिरसाली के तने को छीलकर समान आकार के छल्ले बनाए जाते हैं। फिर उन्हें गूंथा जाता है फिर हल्दी के घोल में डुबा कर सुखाया जाता है। अन्य प्राकृतिक रंगों में भी इन्हें रंगा जा सकता है। ऐसी एक माला को बनाने में कम से कम तीन दिन लग जाते हैं। पूरा काम बड़े जतन से हाथ से किया जाता है। उन्होंने बताया कि कोई धार्मिक कार्यक्रम हो या फिर मेला-मड़ई या फिर उत्सव या विवाह, अपने अतिथियों का स्वागत बैगा आदिवासी इसी बिरन माला से करते हैं। नृत्य के अवसर पर बैगा महिलाएं इसे सिर पर भी धारण करती हैं।
संबंधित खबरें
शहीदों की वीर गाथा भावी पीढ़ी को बताना हमारा दायित्व -कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयलकर्नल विप्लव त्रिपाठी के श्रद्धांजलि दिवस पर जिले के शहीद परिवारों का किया गया सम्मान
रायगढ़, नवम्बर 2024/sns/ शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर आज शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट रायगढ़ एवं जिला सैनिक कल्याण द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज आडिटोरियम में जिले के शहीद परिवारों का सम्मान कार्यक्रम आयोजन किया गया।कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण दिन है, एक देशवासी होने के […]
मुख्यमंत्री 3 जनवरी को बेमेतरा और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे
रायपुर, जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 3 जनवरी को बेमेतरा और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर 12.15 बजे बेमेतरा जिले के बेरला तहसील के ग्राम भिंभौरी […]
सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार- उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल
उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने विभिन्न गांवों का किया दौरा, जनसंपर्क के साथ विकास कार्यों का किया लोकार्पणरायगढ़, फरवरी 2023/ उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने आज विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया और नए कार्यों की घोषणा भी की। वे बनहर, […]