गौरेला पेंड्रा मरवाही, मार्च 2023/समग्र शिक्षा के अन्तर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए संचालित समावेशी शिक्षा के तहत आज कलेक्टर एवम् जिला मिशन संचालक श्रीमती प्रियंका ऋषि महिबिया ने सहायक उपकरण वितरण किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान गौरेला एवम पेंड्रा के ऐसे दिव्यांग बच्चे जो अतिगंभीर है तथा दैनिक जीवन के कार्यों को संपादित करने में सक्षम नहीं है उनके अभिवावकों की उपस्थिति में चार बच्चों को व्हील चेयर, दो बच्चों को श्रवण यंत्र और एक दृष्टिहीन बालिका को ब्रेल कीट प्रदान किया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के चुनौतियों और उसके समाधान उन्हें प्रेरित किया तथा सहायक उपकरणों के सतत उपयोग करने और आगामी शिक्षा सत्र के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन के चंद्रा, जिला मिशन समन्वयक अनुपमा राजवाड़े, सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री अयाज अहमद जुंजानी, डा अखिलेश तिवारी, प्रवीण कुमार चौधरी जिला नोडल समावेशी शिक्षा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड समन्वयक, संकुल समन्वयक बी आर पी वंदना, भावना, अंजुलता और वालेंटियर्स भगवती सहित बच्चों के अभिभावक और शिक्षक उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
एसडीएम ने उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
सुकमा, 14 दिसंबर 2023/ जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को मिल सकें इसके लिए कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देश पर सुकमा एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम ने बड़ेसेट्टी पहुंचकर उप स्वास्थ्य केन्द्र में हो रहे निर्माणधीन अतिरिक्त कक्ष का निरीक्षण किया और कार्य की गुदवत्ता देखी। इस दौरान उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण कर […]
देश का प्रकृति परीक्षण अभियान 25 दिसम्बर तक
बलौदाबाजार, दिसम्बर 2024/sns/आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 26 नवम्बर से 25 दिसम्बर 2024 तक देश के प्रकृति परीक्षण हेतु देशव्यापी राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरूआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रकृति परीक्षण से प्रारंभ किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ.गोदावरी पैकरा ने बताया कि आयुर्वेद में वर्णित प्रकृति परीक्षण से व्यक्ति […]
त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न
117 पदों के लिए हुआ 69.32 प्रतिशत मतदानकोई भी केन्द्र में पुनर्मतदान की स्थिति नहींसभी मतदान केन्द्रों में मतगणना का कार्य पूर्णमहिलाओं और दिव्यांगों ने बढ़ चढ़कर किया मतदानरायपुर, जून 2022/ प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के 117 पदों के लिए हुए उप निर्वाचन शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हो गए हैं। किसी भी मतदान […]