गौरेला पेंड्रा मरवाही, फरवरी 2023/ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पेंड्रा में कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं के छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से नए-नए आविष्कारों को प्रदर्शित किया। विज्ञान दिवस पर बच्चों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करने देश के महान वैज्ञानिक डॉ. सी.वी. रमन के व्यक्तित्व पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। विद्यालय के प्राचार्य श्री एल.पी. डाहिरे के मार्गदर्शन मे कक्षा 11 वीं के छात्र शिवम राज, यश राठौर, पुनीत गुप्ता, विभव नामदेव एवं गणेश और कक्षा 9 वीं के छात्र घनश्याम, ओमकार, अमित यादव, अक्षत मांझी, शिवांग एवं किशन ने विज्ञान प्रदर्शनी लगा कर अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित किया। विज्ञान दिवस पर विद्यालय के प्राचार्य और व्याख्याताओं ने विज्ञान के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाले।
