कवर्धा 16 फरवरी 2023। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछडा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) का संचालन किया जा रहा है। वर्ष 2021-22 में छात्रवृत्ति भुगतान पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा पोर्टल पर गलत बैंक खाता नम्बर, आई.एफ.एस.सी.कोड अंकित करने तथा बैक खाता नम्बर अस्थाई रूप से बंद होने के कारण छात्रवृत्ति का भुगतान असफल हो गया है। ऐसे विद्यार्थी जिनको छात्रवृत्ति का भुगतान उपरोक्त कारणों से असफल हुआ है। उक्त विद्यार्थियों को दूरभाष पर मैसेज एवं ईमेल के माध्यम से सूचना प्रदाय की गई है, लेकिन आज दिनांक तक विद्यार्थिंयों द्वारा पोर्टल पर बैंक खाता नम्बर संशोधन नही किया गया है। पोर्टल पर त्रृटि सुधार के लिए अंतिम तिथि 10 मार्च 2023 निर्धारित की गई है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 18 फरवरी को लॉन्च करेंगे गौठानों के उत्पाद के एकीकृत ब्रांड ‘अर्थ‘ को
जांजगीर चांपा फरवरी, 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 18 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों प्राकृतिक रूप से निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों के एकीकृत ब्रांडनेम ‘अर्थ‘ को लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही बाजार में अर्थ ब्रांडनेम से महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार […]
पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण एवं सुचारू रूप से संचालन व संधारण हेतु
रायगढ़,मार्च2022/ ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुये पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण एवं सुचारू रूप से संचालन/संधारण हेतु जिला स्तर पर पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। पेयजल नियंत्रण प्रकोष्ठ का दूरभाष नंबर 07762-222972 है। यह प्रकोष्ठ 30 जून 2022 तक के लिये प्रभावी रहेगा।सहायक अभियंता लोक स्वा.यांत्रिकी खंड रायगढ़ श्री देव […]