मुंगेली 20 फरवरी 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार समावेशी शिक्षा अंतर्गत प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्तर के दिव्यांग एवं सामान्य बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु भोरमदेव का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। जिला मिशन समन्वयक ने कलेक्टोरेट परिसर से 19 फरवरी को सुबह 07 बजे भ्रमण हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों को पुरातत्व दर्शनीय स्थल एवं भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना का भ्रमण कराया गया। जहां बच्चों को शक्कर निर्माण व शोधन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस अवसर पर एपीसी श्री अशोक कश्यप, श्री संजय साहू सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
