कवर्धा, 13 फरवरी 2023। उर्वरक निरीक्षक ने बताया कि वर्ष 2022-23 के दौरान अधोहस्ताक्षरी एवं उर्वरक निरीक्षक, क्षेत्र कवर्धा द्वारा उर्वरक गुण नियंत्रण के अंतर्गत मेसर्स महावीर कृषि केन्द्र कवर्धा से नमूने लिए जाकर विश्लेषण के लिए उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए थे। प्रयोगशाला के पत्र अनुसार प्राप्त विश्लेषण परिणाम के आधार पर मेसर्स महावीर कृषि केन्द्र कवर्धा निर्माता एन.एफ.एल. नोएड उत्तरप्रदेश, उर्वरक-डीएपी बैच-एलवोआई-03, नमूना दिनांक 19 जनवरी 2023 को नमूना लेते समय उपलब्ध स्कंध 01 टन और विश्लेषण पश्चात प्राप्त सक्रिय तत्व टोटल पी2ओ5-35.55, डब्लयू/एस पी2ओ5-37.92, प्रतिशत पाया गया। अतः उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के खण्ड 26 के प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए धारा 19(1) क के अंतर्गत उपरोक्त अमानक उर्वरक का भंडारण एवं विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।
संबंधित खबरें
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी
रायपुर, 28 अक्टूबर 2024/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने दीपों के पंच पर्व धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व के लिए देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। त्यौहारों का यह अवसर हमे समाज […]
छत्तीसगढ़ के विकास की जीवंत छायाचित्र प्रदर्शनी को देखन बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं लोग
रायपुर, मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास की चर्चा देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। गांवों के विकास और ग्रामीणों की खुशहाली का आधार बनी गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना एवं गौठान, राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं की आकर्षक […]
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने आचार्य श्री विद्यासागर जी के देहावसान पर शोक व्यक्त किया
रायपुर,18 फरवरी 2024/राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने परम् वंदनीय संत शिरोमणि, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से महाराज को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि विश्व-कल्याण के लिए आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का समर्पण अविस्मरणीय है।**