रायपुर, 28 अक्टूबर 2024/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने दीपों के पंच पर्व धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व के लिए देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। त्यौहारों का यह अवसर हमे समाज में एकता, सद्भाव और प्रेम का संदेश देता है। श्री डेका ने कहा है कि दीपावली की जगमगाती रौशनी हमारे जीवन से अंधकार को दूर कर ज्ञान, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। इस पर्व पर हम पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प ले। यह त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो।
संबंधित खबरें
लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण के लिए हुआ विशेष शिविर का अयोजन
बलौदाबाजार, जून 2022/ छ.ग. शासन के निर्देशानुसार पेंशन प्रकरणों के आपत्ति के निराकरण हेतु कलेक्टर डोमन सिंह एवं संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा पेंशन रायपुर के समन्वय से जिला कोषालय में आज विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निराकरण हेतु संबधित डीडीओ उपस्थित रहे। संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा आपत्तियों के निराकरण हेतु समुचित दिशा […]
ई डिस्ट्रिक्ट लोक सेवा गारंटी अधिनियम के आवेदनों के निराकरण में जांजगीर चाम्पा जिले का राज्य में प्रथम स्थान
जांजगीर-चांपा/ नवंबर ,2021/ जिले में ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना के तहत लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आन लाइन सेवाएं प्रदान करने जांजगीर-चांपा जिला छत्तीसगढ़ में पहले स्थान पर है। राज्य सरकार द्वारा शासकीय सेवाएँ ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना प्रारम्भ की गई है। इस परियोजना के माध्यम से कई योजनाओं जैसे जाति […]
नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी-20 के शेरपा श्री अमिताभ कांत पहुँचें नालंदा पुस्तकालय एवं कलाकेन्द्र
नॉमिनल शुल्क में बेहतर सुविधाएँ एवं संशाधन उपलब्ध करना ज़िला प्रशासन का सराहनीय कार्य-श्री अमिताभ कांत रायपुर 01 जून 2024/ नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी-20 के शेरपा श्री अमिताभ कांत नालंदा पुस्तकालय एवं कला केंद्र का निरिक्षण करने पहुचें। श्री कांत ने अनुकूल वातावरण में युवाओं को अध्ययन करते देख ख़ुशी ज़ाहिर की […]