छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किया रबी फसलों का निरीक्षण

रबि फसलों के रकबा और उत्पादन बढ़ाने अधिकारी करें किसानों को प्रोत्साहित सुकमा, फरवरी 2023/ कलेक्टर श्री हरिस एस. ने ग्राम  गिरदालपारा, भेलवापाल, मुलागुड़ा, रोकेल, कृषि विज्ञान केंद्र मुरतोंडा का भ्रमण किया। उन्होंने गिरदालपारा हाईड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। यहां उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए खेतों में रबि फसल के साथ ही सब्जी बाजी उगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कोदो, कुटकी, रागी आदि  फसलों का अवलोकन करते हुए किसानों को फसलों की पैदावार को बढ़ाने के लिए समय समय पर कृषि विस्तार अधिकारियों से मार्गदर्शन लेने के लिए प्रेरित किया। भेलवापाल, मुलागुड़ा में रागी, मूंग, मक्का आदि फसलों का अवलोकन करते हुए किसानों से चर्चा की। उन्होंने किसानों को रागी फसल लगाने की सलाह दी।
ग्राम रोकेल में मिलेट फसलों की रकबा काम होने पर कलेक्टर ने कृषि अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। इस पर उन्होंने रबी फसल रकबा बढ़ाने के निर्देश के साथ ही कृषि अधिकारियों पर कठोर करवाई करने की चेतावनी दी। साथ ही कृषि विस्तार अधिकारियों को शासन की मंशा अनुरूप जिले में कोदो, कुटकी एवं रागी के उत्पादन एवं प्रसंस्करण पर बल देते हुए कहा कि कोदो, कुटकी एवं रागी के उत्पादन के लिए कृषकों को प्रोत्साहित कर लाभांवित करें। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा कोदो, कुटकी तथा रागी जैसे मिलेट फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण
कलेक्टर श्री हरिस एस. ने मुरतोण्डा स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रागी फसल का क्षेत्र को विस्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर के विभिन्न इकाई और फसलों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को परिसर में रागी, मूंग, साग-सब्जियों सहित रबि फसलों के रकबा बढ़ाने निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *