कोरबा / दिसंबर 2021/कोरबा जिले में संचालित बालिका गृह में रहने वाली बच्चियों को आपातकालीन परिस्थितियों में आग लगने पर बचाव के तरीके सीखाने मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल में बालिकाओं को आग लगने पर परिस्थितियों का धैर्य पूर्वक सामना करने और उसके समाधान के बारे में पूरी जानकारी दी गई। बालिका गृह सुमति सामुदायिक विकास संस्था कोरबा में रहने वाली बालिकाओं ने इस मॉकड्रिल से आग से खुद को और दूसरों को बचाने के तरीके प्रयोगात्मक प्रदर्शन में शामिल होकर सीखे। इस दौरान अग्नि शामक टीम के प्रमुख जिला नगर सेनानी कमांडेंट श्री पी. वी. सिदार ने बालिकाओं को आग लगने के कारण, आग लगने के प्रकार-तरीके, आग बुझाने के लिए उपयोग किए जाने वाले तरीकों और अग्निशमन यंत्रों तथा किए जाने वाली रोकथाम और उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में इस मॉकड्रिल में बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों का प्रदर्शन भी किया गया।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री डेका ने फाउंटेन शो का लिया आनंद
रायपुर, 09 जनवरी 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां नवा रायपुर में साउंड एवं लाइट फाउंटेंन शो का अवलोकन किया। इस अवसर पर उनके परिजन भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सी-मार्ट के लोगो का किया विमोचन
रायपुर, 22 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर में सी-मार्ट के लोगो का विमोचन किया ।यह लोगो कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों, कुम्हारों और अन्य पारंपरिक कलाकारों के कामों को एक उत्सव की तरह प्रतिबिंबित करता है। सी-मार्ट विभिन्न उद्यमियों के उत्पादों की एक ही छत के नीचे विक्रय की व्यवस्था सुनिश्चित […]
डेंगू की रोकथाम हेतु सघन अभियान
दुर्ग, नवम्बर 2023/ दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिनमें से भिलाई नगर निगम क्षेत्र व दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के अमले द्वारा डेंगू से संबंधित नियंत्रण व रोकथाम का कार्य निरंतर किया जा रहा है। आज 03 नवंबर 2023 को डेंगू एलिजा पॉजिटिव के 01 प्रकरण मिला है। […]