छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा से जिले के 17 लोगों की हुई आकस्मिक मृत्यु मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

अम्बिकापुर 13 जनवरी 2023/ अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव ने बताया है कि जिले में 17 लोगों की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधान के तहत 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मृतकों में पानी में डूबने से 12, सांप काटने से 4 तथा मधुमक्खी काटने से एक व्यक्ति शामिल है।
ज्ञातव्य है कि अम्बिकापुर तहसील के ग्राम रनपुरकला के पिहु आत्मज बुदेश्वर यादव, अम्बिकापुर मोमिनपुरा के मोजम्मील हसन आत्मज मो आयुब अंसारी व जीशान सिद्धीकी आत्मज मो. मुजीब, ग्राम नर्मदापारा की समुन्द्री पैकरा पति भागीरथी पैकरा, ग्राम बढ़नीझरिया चठिरमा के घुरन राम आत्मज देवसाय, तहसील दरिमा के ग्राम टपरकेला के शिवशंकर पोर्ते आत्मज स्व. बउघा राम, ग्राम कंठी के हरिमोहन आत्मज स्व. रामचरण, ग्राम कर्रा की कोताबाई पति बुधू राम यादव, ग्राम करेंया के करमू आत्मज रधुराई, तहसील मैनपाट के ग्राम पैगा के आहरण आत्मज रामा, ग्राम असकरा के प्रदीप एक्का आत्मज मनोज एक्का एवं तहसील लुण्ड्रा के ग्राम करगीडीह निवासिनी बसंती कोरवा आत्मज सवना कोरवा की मृत्यु पानी में डूबने से हो गई थी। इसके अतिरिक्त अम्बिकापुर तहसील के फुन्दुरडीहारी अश्वनी कुमार अम्बष्ट आत्मज स्व. इंद्रदेव लाल व ग्राम घंघरी निवासी सहादन सिंह आत्मज नान्ही राम, तहसील लुण्ड्रा के ग्राम कर्रा निवासिनी मंगली पति सियंबर, ग्राम बिल्हमा निवासिनी पनमेश्वरी पति अमरसाय व की मृत्यु सर्प काटने से हो गई थी। तहसील लुण्ड्रा के ग्राम बरडीह निवासिनी भिनसारी पति घुरा राम की मृत्यु मधुमक्खी काटने से हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *